अगर आप भी मध्य प्रदेश से हैं और अपने कभी ज़मीन से सम्भंदित कोई काम करवाया है तो आप जानते होंगे की कितनी दिक्कत आती है। क्यूंकि अगर आप ऑफलाइन काम करवा रहे हैं तो पहले आपको गवर्नमेंट के ऑफिस में जाना पड़ेगा फिर वहाँ फॉर्म भरना पड़ेगा। यह काम करते करते व्यक्ति अक्सर परेशान हो जाता है। लेकिन अब मध्य प्रदेश के लोगो की कुछ मुश्किलें आसान होने वाली हैं क्यूंकि सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपनी ज़मीन से सम्भदित काफी सारे काम करवा सकते हैं। यह ऑनलाइन पोर्टल है MP Bhulekh.
तो आज हम इस आर्टिकल में इस ऑनलाइन पोर्टल के बारे में बात करने वाले हैं। इस पोर्टल को मध्य प्रदेश के लोग अपनी ज़मान से जुड़े हुए काफी सारे काम जैसे की खसरा खतौनी नक़ल, भू नक्शा आदि के लिए उपयोग कर सकते हैं। हम आज इस आर्टिकल में आपको इस पोर्टल से जुडी काफी सारी महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास करेंगे। क्यूंकि यह MP Bhulekh पोर्टल काफी बड़ा है तो इसमें काफी कुछ है बताने को इसीलिए हमने इस आर्टिकल को कुछ भागों में बाँटा है। आप अपनी पसंद के हिसाब से आर्टिकल के किसी भी भाग को पढ़ सकते हैं।
Also Read:- Shala Darpan
Table of Contents
MP Bhulekh Online Portal: Overview
तो जैसे की हम इस आर्टिकल की शुरुआत में ही बात कर चुके हैं की मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा यह ऑनलाइन पोर्टल शुरू किआ गया है। MP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल एक काफी उपयोगी पोर्टल है। इसके माध्यम से प्रदेश के लोग अपनी ज़मीन से जुडी हुई जानकारी काफी आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर उपलभ्ध जानकारी पहले ऑनलाइन नहीं मिलती थी इसीलिए लोगों को काफी परेशान भी होना पड़ता था परन्तु अब वो परेशानी लोगों को नहीं उठानी पड़ेगी।
यह पोर्टल मध्य प्रदेश के राजस्व मंडल द्वारा राज्य के ज़मीनो का रिकॉर्ड रखने के लिए शुरू किआ गया है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपनी जमीन का नक्शा, एप्लीकेशन फॉर्म, खेत का नक्शा, भू नक्शा आदि कई और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग ज़मीन खरीद रहे हैं उनके लिए भी यह पोर्टल काफी उपयोगी साबित हो सकता है, क्यूंकि ज़मीन खरीदने से पहले उसके बारे काफी सारी जानकारी इस पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
MP Bhulekh खसरा खतैनी ऑनलाइन चेक करनी की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य के जो भी लोग खसरा खतैनी ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं वो लोग MP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। खसरा खतैनी चेक करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को भी आप फॉलो कर सकते हैं।
1. खसरा खतैनी चेक करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेब पोर्टल पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर पहुंचते हे आपके सामने इसका होमपेज खुलेगा।
2. इसके होमपेज पर आपको सबसे ऊपर हैडर सेक्शन में “Free Services” ऑप्शन मिलेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा। क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

3. इस पेज पर आपको “खसरा/ बी-1/ नक्शा प्रतिलिपि” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

4. उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे की अपना जिला ,तहसील ,पटवारी हल्का , गांव आदि का चयन करना होगा। फिर आखिर में भू स्वामी या खसरा नो। का चयन करें।

5. यह सब करने के बाद Captcha कोड भाकरे “विवरण देखें” ऑप्शन पर क्लिक करदें। अब आपकी स्क्रीन पर साड़ी जानकारी खुल जाएगी जिसे आप देख भी सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
भू नक्शा ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के जो भी लोग ऑनलाइन भू नक्शा देखना चाहते हैं वो इस वेबसाइट के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। आपको बस निचे दी गयी सारी प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आपको यहाँ वेबसाइट का होमपेज दिखेगा।
2. होम पेज पर “Free Services” नाम के ऑप्शन को ढूढें और ऊपर क्लिक करें। आपको यह विकल्प वेबसाइट के हैडर सक्शन में मिल जाएगा।

3. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसपे और काफी सरे ऑप्शन होंगे। इन विकल्पों मेंसे आपको “भू- नक्शा ” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर जो पेज खुलेगा उसमें आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे की जिला, तहसील, गांव आदि। यह सारा चुनाव करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक भू- नक्शा खुलेगा जिसे आप देख भी सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Public User Section
एमपी भूलेख वेबसाइट पर आपको “Public User” नाम से भी एक सेक्शन मिलता है। इस सेक्शन में मध्य प्रदेश के लोग काफी सारी
महत्व पूर्ण जानकारी पा सकते हैं। आगे इस आर्टिकल में हम पोर्टल के इसी सेक्शन के बारे में कुछ बातें करेंगे।
1. Public User पंजीकरण करने की प्रक्रिया
अगर कोई व्यक्ति MP Bhulekh के ऑनलाइन पोर्टल पर public user रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो कर सकता है।
1. पहले आपको भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट (https://mpbhulekh.gov.in/) पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको होमपेज पर ही सबसे ऊपर वाले भाग में एक “Public User” नाम से ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।

2. अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “Register Public User ” नाम के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।

3. उस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जोकि एक फॉर्म होगा जिसे आपको भरना है।

4. इस फॉर्म में आपको काफी जानकारी जैसे की लॉगिन आईडी, प्रथम नाम, मध्य नाम, आखिरी नाम, पता, जिला आदि भरनी होंगी। यह सारी जानकारी भरने के बाद आपको “पंजीकृत करें” बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
2. राजस्व भुगतान करने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
2. वहाँ पर होमपेज पर आपको कुछ विकल्प मिलेंगे वेबसाइट के हैडर सेक्शन में। उन विकल्पों मेंसे आपको “Public User” वाले सेक्शन पर क्लिक करना है।
3. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको “राजस्व भुगतान” वाले विकप्ल पर क्लिक करना होगा।
4. विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको आपकी लॉगिन जानकारी जैसे की User Name, Department, Password, Captcha आदि भरनी है। यह सब सही से भरने के आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
5. उस बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने राजस्व भुगतान के लिए आगे की प्रक्रिया खुल जाएगी।
3. भू अभिलेख प्रतिलिपि देखने की प्रक्रिया
1. पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। इस वेबसाइट पर लैंड करते ही आपके सामने सबसे पहले होमपेज खुलेगा।
2. होमपेज पर हेडेरसेक्शन में आपको “Public User” वाले विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
3. इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमे काफी सारे विकल्प आपको मिलेंगे। इन विकल्पों मेसे आपको “भू-अभिलेख प्रतिलिपि” वाले विकल्प को क्लिक करना है।
4. उस अपर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन का पेज खुलेगा जिसमे आपको कुछ जानकारी भरके लॉगिन करना होगा।
5. लॉगिन करने के बाद आप अपनी स्क्रीन पर भू अभिलेख प्रतिलिपि देख सकेंगे।
4. Diversion Intimation देखने की प्रक्रिया
1. Diversion Intimation देखने के लिए आपको सबसे पहले भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
2. इसके बाद होमपेज पर आपको “Public User” वाले विकल्प को क्लिक कर है।
3. अब आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे। इस पेज पर आपको “Diversion Intimation” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
4. उस पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा। इस लॉगिन पेज पर आपको अपनी कुछ जानकारी भरने के बाद “submit” क्लिक करके लॉगिन करना है।
5. सारी जानकारी भरने और लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर Diversion Intimation खुल जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
MP Bhulekh पोर्टल के लाभ
इस पोर्टल के आम जनता को काफी सारे लाभ है। उनमे से कुछ लाभ हम नीचे लिख रहे हैं।
1. इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के लोग अपनी ज़मीन से जुड़ी हुई काफी जानकारी अपने मोबाइल या लैपटॉप पर ही इंटरनेट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
2. राज्य के लोग इस पोर्टल पर अपनी जमीं से जुडी खसरा खतैनी, भू अभिलेख आदि की जानकारी पा सकते हैं।
3. सरकार को भी इस प्रकार के पोर्टल के ज़रिये land records को maintain करने में काफी आसानी हो जाती है।
4. इस पोर्टल के द्वारा लोगो के कई काम ऑनलाइन भी हो जाते है जिनके लिए पहले उन्हें सरकारी ऑफिस जाना पड़ता था। इससे लोगो के समय की भी बचत होती है।
5. इस तरह के पोर्टल के माध्यम से भ्रष्टाचार को काम करने में भी मदद मिलती है।
Final Words
तो यह थी MP Bhulekh वेबसाइट से जुडी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। हमने इस आर्टिकल में इस पोर्टल से जुडी हुई काफी सारी ज़रूरी जानकारी देने का प्रयास किया है। वास्तव में यह वेबसाइट मध्य प्रदेश के लोगो के लिए काफी उपयोगी है और उनके काफी सारे काम आसान करती है। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो आप इसको शेयर कर सकते हैं, क्यूंकि यह हमे और अच्छे आर्टिकल लिखने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा हमने एक आर्टिकल odisha bhulekh पर भी लिखा है आप चाहे तो उसे भी एक बार पढ़ सकते हैं। धन्यवाद।।