आज के इस युग में कोई भी देश कितना विकास कर रहा है इसका अंदाजा वहां आने वाले निवेश से किया जाता है। निवेश ही नहीं बल्कि उस देश के अपने उद्योग भी देश को विकास करने में बहुत मदद करते हैं। दुनिया के जिस भी क्षेत्र में निवेश और व्यापार का अच्छा माहौल होता है वह क्षेत्र ज़रूर विकास करता है। भारत भी इस समय तेजी से विकास करना चाहता है। लेकिन विकास करने के लिए सबसे ज़रूरी बात है की सबसे पहले देश में व्यापार करने को और सरल बनाना होगा। जिसको की इंग्लिश में “Ease of Doing Business” भी कहते हैं।
आज हम इस आर्टिकल में इसी दिशा में उठाये गए एक कदम के बारे में बात करने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसका नाम है Nivesh Mitra पोर्टल। यह पोर्टल उन व्यापारियों या लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश में निवेश तथा व्यापार करना चाहते हैं। इस पोर्टल पर सरकार द्वारा काफी सारी सुविधाएं उपलभ्ध कराइ जा रही हैं। तो आज इस आर्टिकल में इस पोर्टल के बारे में कुछ जानकारी जैसे की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, इस पोर्टल के लाभ आदि के बारे में बात करेंगे। अगर आप भी यह सारी जानकारियां लेना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ सकते हैं।
Table of Contents
Nivesh Mitra Portal UP: Overview
Nivesh Mitra पोर्टल एक ऑनलाइन पोर्टल है जोकि उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। यह पोर्टल एक सिंगल विंडो व्यवस्था को ध्यान में रख कर शुरू किया गया है। जिन लोगों को नहीं पता है के सिंगल विंडो व्यवस्था क्या होती तो सिंगल विंडो व्यवस्था उसको कहते हैं जिमें एक ही पोर्टल या सरकारी जगह पर सारे काम हो जाते हैं। व्यापार करने को आसान बनाने में सिंगल विंडो व्यवस्था बहुत उपयोगी होती क्यूंकि फिर व्यापारी को अलग अलग सरकारी दफ्तरों में भटकना नहीं पड़ता। इसीलिए Nivesh MItra पोर्टल पर भी काफी सारी सुधाएँ जैसे की NOC, लाइसेंस आदि सब एक ही पोर्टल पर मिलती हैं।
Nivesh Mitra पोर्टल पर निवेश और व्यापार से जुड़ी हुयी लगभग 70 अलग अलग सरकारी सेवाएं उपलभ्ध हैं। यह सारी सेवाएं 20 अलग अलग सरकारी विभागों द्वारा प्रदान की जा रही हैं। इस पोर्टल पर और भी नए विभाग और सेवाएं जोड़ी गयी हैं। यह पोर्टल सच में व्यापार या उद्योग शुरू करने में लोगों की काफी मदद करेगा। ऐसे इसलिए होगा क्यूंकि इस पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस तथा अन्य प्रकार के सर्टिफिकेट लेने प्रक्रिया को थोड़ी तेज हो जाएगी।
Also Read:- UP Ration Card
निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य
निवेश पोर्टल जैसे पोर्टल का उद्देश्य होता है व्यापार को आसान बनाना। इस तरह का पोर्टल एक सिंगल विंडो सिस्टम बनता है जिससे उद्योग स्थापित करने में लगने वाले सर्टिफिकेट और NOC मिलने की प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सके। इ vसी तरह के कदमों से उत्तर प्रदेश देश में “Ease of Doing Business” सूची में 2020 में दूसरे स्थान पर रहा। पर उत्तर प्रदेश पहले स्थान पाना चाहता है।
निवेश मित्र पोर्टल के लाभ
1. यह पोर्टल व्यापारियों, उद्यमियों और निवेशकों के लिए काफी लाभ वाला है।
2. इस एक पोर्टल पर ही काफी सारी सरकारी सुविधाएं एक ही जगह पर मिल जाती हैं। जिसकी वजह से लोगों को अलग अलग सरकारी ऑफिसों में परेशान नहीं होना पड़ता।
3. निवेश मित्र पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाओं की वजह से उत्तर प्रदेश ने “Ease of Doing Business” सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
4. अगर यह पोर्टल लोगों को पसंद आता है तो इसकी वजह से प्रदेश में काफी सारा निवेश आएगा। इस निवेश से उत्तर प्रदेश में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
5. इस पोर्टल पर लोग आवेदन करने के बाद अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक भी कर सकते हैं। इस के लिए एक ऑप्शन वेबसाइट पर ही दिया गया है।
Also Read:- Seva Sindhu
Nivesh Mitra Portal पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
Step 1- निवेश मित्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2- वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Register Here” नाम से एक ऑप्शन दिखाई मिलेगा। यह ऑप्शन आपको लॉगिन वाले सेक्शन में ही मिल जाएगा।

Step 3- उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक “Entreprenuer Registration” वाला फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको कुछ जानकारी जैसे की कंपनी का नाम, अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि भरनी है।

Step 4- सारी जानकारी अच्छे से भरने के बाद आपको “Verification Code” को भर देना है। वेरिफिकेशन कोड भरने के बाद “Register” के बटन पर क्लिक कर देना है।
Step 5- जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक कर देंगे तो आपका इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कम्पलीट हो जाएगा।
निवेश मित्र पोर्टल पर Grievance/Feedback देने की प्रक्रिया
कोई भी व्यक्ति निवेश मित्र पोर्टल पर शिकायत या फीडबैक दे सकता है। ऐसा करने के लिए आप नीचे दी गयी प्रक्रिया को भी फॉलो कर सकते हैं।
Step 1- सबसे पहले आपको निवेश मित्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
Step 2- ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने पर आपको थोड़ा नीचे जाना होगा। वेबसाइट के फुटर सेक्शन में आपको “Grievance/Feedback” का ऑप्शन मिल जाएगा।

Step 3- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको कुछ जानकारियां जैसे की कंपनी नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरने के बाद अपनी “suggestion/query/problem” भरनी है।

Step 4- यह सब कुछ करने के बाद आपको “Submit” के बटन पर क्लिक कर देना।
Step 5- इतना करते ही आपकी शिकायत या फीडबैक यहाँ दर्ज हो जाएगा।
Final Words
तो यह थी उत्तर प्रदेश के निवेश मित्र पोर्टा से जुडी कुछ ज़रूरी जानकारियां। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर भी कर सकते हैं।