UP Ration Card List 2021, FCS: यूपी के खाद्य एवं रसद विभाग ने यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2021 जारी कर दी है। अगर अपने भी वर्ष 2021 में राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया था तो आप अपना नाम भी अब इस लिस्ट में सर्च कर सकते हैं। हर साल यूपी का यह विभाग इस तरह की लिस्ट जारी करता है जिससे जरूरत मंद लोगों को खाद्य एवं रसद सामग्री उपलभ्ध कराइ जा सके। कई लोग हर साल इस लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करते हैं और जिसका नाम इस लिस्ट में जुड़ जाता है तो फिर उसे सरकार खाद्य एवं रसद सामग्री जैसे की गेहूं, चावल, केरोसिन आदि कम दामों में उपलभ्ध कराती है। इस लिस्ट में जोड़े जाने वाले नाम वार्षिक आय के आधार पर जोड़े जाते हैं। और यह मुख्यतः BPL/APL कार्ड धारक होते है। BPL/APL की सूची राज्य सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर बनाई गई सूचि होती है।
तो अगर आप भी इस सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं या फिर इस सूची में अपना नाम जुड़वाने से सम्भंदित जानकारी चाहते हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं। क्यूंकि इस आर्टिकल मैं हम आपको यह बताएंगे की कैसे आप अपना नाम UP Ration Card List में खोज सकते हैं। और कैसे आप इस सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। तो पूरे आर्टिकल को ध्यान से पड़ें या फिर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से आर्टिकल के किसी एक सेक्शन को भी पढ़ सकते हैं।
Also Read- Samagra ID
Table of Contents
UP Ration Card Overview
योजना | यूपी राशन कार्ड योजना |
किस सरकार द्वारा | उत्तर प्रदेश सरकार |
विभाग | खाद्य एवं रसद विभाग |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://fcs.up.gov.in/ |
योजना के लाभार्थी | राज्य के गरीब लोग |
यूपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम खोजें | Check Name in UP Ration Card List FCS
अगर अपने भी इस बार यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया किया था तो अब आप अपना नाम सूची में खोज सकते हैं। क्यूंकि यूपी सरकार के अंतर्गत आने वाले खाद्य एवं रसद विभाग ने खाद्य यूपी राशन कार्ड लिस्ट 2021 जारी कर दी है। अपना नाम इस सूची में खोजें के लिए आपको नीचे दिए गए सारे स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आपको हरेक स्टेप को ध्यान से पड़ना है जिससे की आप अपना नाम देखते वक़्त कोई गलती ना करें।
- सूची में अपना नाम खोजने के लिए सबसे पहले आपको यूपी fcs की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- इस वेबसाइट को विजिट करने के बाद आपको इसके फ़ूड पोर्टल वाले सेक्शन में जाना होगा। हालाँकि हमने पहले ही आपको fcs के फ़ूड पोर्टल का लिंक ऊपर वाले लिंक में दे दिया है। तो आपको इसके लिए कुछ अलग से करने की ज़रूरत नहीं है।
- इसके बाद आपको इस वेबसाइट के “महत्वपूर्ण लिंक (एन.एफ.एस.ए.)” वाले सेक्शन में जाना होगा और “एन एफ एस ए की पात्रता सूची” वाले लिंक को क्लिक करना होगा।
- उस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की पात्रता सूची खुल जायगी। यह सूची एक जिलेवार सूची होगी। तो आपको इसमें से अपने ज़िले का चयन कर उस पर क्लिक करना होगा।
- अपने ज़िले पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर (NFSA) की क्षेत्रवार सूची खुल जाएगी। इस सूची में से आपको अपने क्षेत्र का चयन करना होगा। इसमें नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र दोनों होंगे। उनमे से आपको चयन करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन अपर आपके क्षेत्र के में राशन बांटने वाले दुकानदारों की लिस्ट खुल जाएगी। इन दुकानदारों में से आप अपने दूकानदार का चयन करें।
- दूकानदार का चयन करने के बाद उस दुकानदार पर पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के नाम आपकी स्क्रीन पर खुल जाएंगे। इनमे से आप अपना नाम खोज सकते हैं।
Also Read:- Bihar Ration Card
आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी/ प्रवासी सूची
इन बदली हुई परिस्थितियों में जो लोग रोजगार की वजह से दूसरे राज्यों में रह रहे थे वो लोग वापिस लौटकर यूपी आ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने उनके लिए भी काफी उपाय किये हैं। इसीलिए सरकार ने यह योजना चलाई है। इस योजना के माध्यम से जो लोग अपना नाम इस सूची में देखना चाहते हैं वो लोग भी वेबसाइट पर जाकर इस सूची को देख सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए सारे स्टेप्स फॉलो करने पड़ेंगे।
- अगर आपको यह सूची देखनी है तो पहले आपको fcs की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको इसमें दिए हुए “आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत अवरुद्ध प्रवासी / प्रवासी की पात्रता सूची” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके स्क्रीन पर इस योजना की जिलेवार सूची खुलेगी। इस सूची में आपको अपने ज़िले का चयन करना होगा।
- जैसे ही आप अपने ज़िले पर क्लिक कर देंगे तो आपके सामने एक नयी क्षेत्रवार सूची खुल जाएगी। इस सूची मेसे आपको अपना क्षेत्र चुनना होगा। इस सूची में दोनों क्षेत्र होंगे ग्रामीण भी और नगरीय भी।
- अपना क्षेत्र चुनने के बाद आपके सामने अपने क्षेत्र के दुकानदारों की लिस्ट खुल जाएगी। इन दुकानदारों में से आप अपने दुकानदार को चुन सकते हैं और अपना नाम देख सकते हैं।
- इस तरह आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Also Read:- Jan Soochna Portal
नया राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया | How to Apply for Ration Card in UP
यूपी में नया राशन कार्ड बनवाने की प्रकिर्या काफी आसान है। आपको बस यहाँ बताई गयी पूरी प्रक्रिया के अनुसार चलना है।
- पहले आपको यूपी fcs की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद वह दिए गए ऑप्शन “डाउनलोड फॉर्म” में “आवेदन पत्र”पर क्लिक करना है।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने तीन ऑप्शन खुलेंगे फॉर्म डाउनलोड करने के लिए। आप अपनी केटेगरी के हिसाब से यहाँ से अपने लिए एप्लीकेशन फॉर्म या आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें। इसमें ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के लिए अलग अलग फॉर्म होते हैं।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इस फॉर्म को अच्छे से भरना होगा।
- फॉर्म भरते समय ध्यान रहे की सारी जानकारियां सही से भरें और सारे डाक्यूमेंट्स भी सही से लगाएं। क्यूंकि अगर कोई भी फॉर्म अधूरी जानकारी के साथ सबमिट किया जाएगा तो वह रिजेक्ट कर दिए जाएगा।
- सारी जानकारी भरने के बाद आप इस फॉर्म को तहसील ऑफिस या फिर सम्बंधित विभाग में जमा कर सकते हैं।
1. राशन कार्ड के लिए जरूरी योग्यता | UP Ration Card Eligibility Requirements
UP Ration Card के लिए निम्नलिखित योग्यता ज़रूरी होती हैं तभी आप यूपी में राशन कार्ड के लिए आवेदन दे सकते हैं।
- आपको यूपी का राशन कार्ड बनवाने के लिए वहां का स्थायी नागरिक होना अनिवार्य है।
- यहाँ दो तरह के राशन कार्ड दिए जाते हैं पहला राशन कार्ड BPL राशन कार्ड दूसरा होता है APL राशन कार्ड। तो आपको जो भी राशन कार्ड बनवाना हो आपको उसी हिसाब से डॉक्यूमेंट का प्रबंधन करना होगा।
- राशन कार्ड हमेशा परिवार के मुखिया के नाम पर दिया जाता है।
2. राशन कार्ड बनवाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज
- एक मान्य मोबाइल नंबर।
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र।
- जाती प्रमाण पत्र।
- बैंक की पासबुक और पासबुक के पहले पन्ने की फोटोकॉपी।
- गैस कन्नेक्टशन की डिटेल्स।
- परिवार के सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो।
- बिजली के बिल की फोटोकॉपी।
3. UP Ration Card में संशोधन कैसे कराएं?
अगर आपको भी अपने UP ration card में कोई संशोधन या बदलाव करवाना है तो आप नीचे दी गयी पूरी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
- सबसे पहले आप अपने ब्लॉक या RTPS कार्यालय में जाएं।
- वहां पर जाकर एक राशन कार्ड संशोधन का फॉर्म उनसे लें।
- फिर उस फॉर्म में जो भी जानकारी पूछी गयी हो उसे ध्यान से फॉर्म में भर दें।
- इसके बाद आपसे जो भी दस्तावेज़ मांगे गए हों उन्हें फॉर्म के साथ जोड़ दें।
- फिर उस फॉर्म को ले जाकर सम्बंधित कार्यालय में जमा कर दें।
4. राशन कार्ड के लाभ
जैसा की हम सब लोगो को पता है की राशन कार्ड के काफी सारे लाभ होते है। हमने कई सारे लाभ के बारे में पहले भी बात की हुई है इस आर्टिकल में। पर फिर भी हम राशन कार्ड के कुछ लाभ नीचे लिख रहे है।
- जिन लोगो के पास राशन कार्ड होता है सर्कार उन लोगो को सरकार खाद्य सामग्री जैसे गेहू ,चावल ,चीनी आदि काफी सस्ते दामों में देती है।
- राशन कार्ड का उपयोग एक पहचान पत्र के रूप में भी किया जा सकता है।
- जिन लोगो के पास BPL राशन कार्ड होता है उन लोगो को सरकारी नौकरी में छूट दी जाती है।
- BPL राशन कार्ड की सहायता से विद्यालयों में छात्रव्रत्ति भी दी जाती है।
5. UP Ration Card की श्रेणियां
आय के हिसाब से राशन कार्ड को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इन तीन श्रेणियों के अपने फायदे होते हैं। हमनेi तीनो श्रेणियों के जानकारी नीचे दी हुई है। तो आप किस श्रेणी के राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं यह आप नीचे दी गयी जानकारी के अनुसार तय कर सकते हैं।
- AAY राशन कार्ड:- AAY राशन कार्ड सरकार द्वारा उन परिवारों को दिए जाते हैं जो अति गरीब होते हैं। इन परिवारों के पास आय का कोई साधन नहीं होता। इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के बाद लोग प्रतिमाह 35 किलो तक का राशन काम दामों पर ले सकते हैं।
- BPL राशन कार्ड:- यह BPL (Below Poverty Line) राशन कार्ड राज्य में दिए जाने वाले राशन कार्ड में से एक है। यह राशन कार्ड राज्य में उन लोगों को दिया जाता है जो लोग सरकार के अनुसार गरीबी रेखा से निचे अपना जीवन जी रहे हों। सरकार किसी भी परिवार को BPL राशन कार्ड देने से पहले यह सुनिश्चित करती है की उस परिवार की वार्षिक आय 10000 रुपया से अधिक ना हो। इस राशन कार्ड के मिलने के बाद राशन कार्ड धारक अपने क्षेत्र की राशन दुकान से प्रतिमाह 25 किलो तक का राशन कम दामों में ले सकता है।
- APL राशन कार्ड:- APL राशन कार्ड भी राज्य में दिया जाने वाला एक तरीके का राशन कार्ड होता है। APL का फुल फॉर्म होता Above Proverty Line यानी सरकार यह राशन कार्ड उन्ही लोगों को देती है जो अपना जीवन यापन गरीबी रेखा से ऊपर कर रहे हैं। यह राशन कार्ड पाने वाले लोग APL राशन कार्ड की सहायता से अपने क्षेत्र की राशन दुकान से 15 किलो तक का राशन प्रतिमाह रियायती दरों पर ले सकते हैं।
यह सारे राशन कार्ड ही आय के आधार पर श्रेणियों में बांटे हुए हैं। इसीलिए तीनो के लिए अप्लाई करने में आपको एक आय प्रमाण पत्र तो लगता ही है।
Also Read:- Mahabhulekh
NFSA की पात्रता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया
जब आप fcs की वेबसाइट पर जाएंगे तो आप वहां पर एक ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं। इस ऑप्शन के अंतर्गत आप अपना नाम NFSA (National Food Security Act) की पत्रता सूची में खोज सकते हैं। आपको अपना नाम NFSA की पत्रता सूची में खोजने के लिए नीचे दिए हुए सारे स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आपको fcs की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- इसके बाद आप जब इस वेबसाइट के होमपेज पर सर्च करेंगे तो आपको एक सेक्शन मिलेगा “एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें”, इस पर आपको क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा जिसमे आपके सामने दो ऑप्शन होने एक “राशन कार्ड संख्या से” और दूसरा “राशन कार्ड अन्य विवरण से”। आप इनमे से कोई भी अपने हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं।
- अगर आप “राशन कार्ड अन्य विवरण से” पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको राशन कार्ड की कुछ डिटेल्स भरनी होंगी। यह डिटेल्स होंगी जिला, क्षेत्र, विकास खंड/टाउन, कार्ड का प्रकार, मुखिया का नाम आदि।
- यह सब भरने के बाद आपको वेरिफिकेशन कोड डालना होगा और “खोजें” पर क्लिक करना होगा।
- लेकिन अगर आप “राशन कार्ड संख्या से” ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे तो इसके बाद आपको राशन कार्ड की 12 डिजिट वाली संख्या डालनी होगी और वेरिफिकेशन कोड डालना होगा।
- इनमें से कोई भी एक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके सामने पात्रता सूची खुल जाएगी।
Also Read:- Rgrhcl
राशन कार्ड धारकों की सूची
अगर आप राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची सर्च करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको fcs की ऑफिसियल वेबसाइट को विजिट करना होगा।
- जब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचेंगे तो आपको इस वेबसाइट के “महत्वपूर्ण जन-उपयोगी सूचनायें” वाले सेक्शन में जाना होगा।
- इस सेक्शन में आपको “राशन वितरण हेतु राशन कार्ड धारकों की सूची” वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको कुछ जानकारी जैसे जिला, क्षेत्र (नगरीय/ग्रामीण), राशनिंग विकास खंड क्षेत्र, दुकान संख्या, वितरण माह आदि भरना होगा।
- यह सब भरने के बाद आपको वेरिफिकेशन कोड भरके “देखें” ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
- फिर अगले पेज पर आपकी स्क्रीन पर सूची दिखाई दे जाएगी।
शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया
अगर कोई लाभारती अपनी कोई शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वह इसे ऑनलाइन करवा सकता है। क्यूंकि उसकी शिकायत को fcs के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए लाभारती निचे दी गयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकता है।
- शिकायत दर्ज करवाने के लिए सबसे पहले fcs की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वहां दिए हुए विकल्प “ऑनलाइन शिकायत करें” पर क्लिक करना होगा।
- उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाओगे। इस पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको सारी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी जैसे की मोबाइल नं., नाम, शिकायत का विषय, शिकायत का विवरण आदि। यह सारी जानकारियां भरने के बाद कोड को एंटर करके “दर्ज करें” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- यह सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी और आपको एक शिकायत संख्या मिल जाएगी जिसे आपको संभल कर अपने पास रखना होगा।
तो यह थी UP Ration Card से जुडी हुई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इस article को अपने दोस्तों के साथ में share कर सकते हैं। और ऐसी ही जानकारियां आगे भी प्राप्त करने क लिए आप हमारी website को आगे भी विजिट करते रहे। धन्यवाद।।